प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा: रांची हत्याकांड के 3 आरोपी धनबाद से दबोचे गए
- Nexsus18 News
- 16 Mar, 2026
पूरी वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा: रांची हत्याकांड के 3 आरोपी धनबाद से दबोचे गए धनबाद के गैंग्स ऑफ वासेपुर से निकला कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार झारखंड के अलग अलग ठिकानों में व्यापारियों को कॉल कर धमकी दे रहा हैं। हाल की घटना की अगर बात की जाए तो तो राजधानी रांची के एक रेस्टोरेंट में एक कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थीं। घटना के बाद प्रिंस खान ने घटना की जिम्मेवारी भी थी। वही मामले की जांची रांची पुलिस के द्वारा की जा रही थीं। इसी कड़ी में जांच करते हुए रांची पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, की जिसके द्वारा रांची के रेस्टोरेंट में वारदात को अंजाम दिया गया था वो धनबाद के झरिया स्थित किसी खंडहरनुमा मकान में छुपे हुए है। इसकी जानकारी जैसे ही रांची पुलिस को मिलती है, उसके बाद रविवार देर रात रांची पुलिस धनबाद के लिए निकलती और धनबाद पुलिस के सहयोग से घटना स्थल पर पहुंचीं। इधर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, प्रिंस खान के गुर्गों के द्वारा पहले फायरिंग की जाती हैं। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की डोम, अमन सिंह और अफजल उर्फ अमन के रूप में हुई है। जिसमें से विक्की डोम और अमन सिंह के पैर में गोली लगी है। वही अफजल उर्फ अमन भागने के दौरान गिर पड़ा और उसका पैर टूट गया है। फिलहाल तीनों गिरफ्तार अपराधियों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी देते हुए धनबाद के एसपी प्रभात कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी वही है। जिनके द्वारा रांची में घटना को अंजाम दिया गया था, फिलहाल धनबाद एसपी ने बताया है कि तीन और आरोपी फरार है जिनकी धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं। देखा जाए तो हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा एक ऑडियो वायरल किया गया था, जिसमें पुलिस की चेतावनी दी गई थी कि अगर उसके साथियों को कुछ होता है तो वो पूरा झारखंड बंद करवा देगा। इस ऑडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए थे। जिस पर कहीं न कहीं अभी थोड़ा बहुत पूर्ण विराम लगा है। हालांकि प्रिंस खान के हाल के मामलों पर नजर डाला जाए तो न के धनबाद बल्कि बोकारो और रांची में कई व्यापारियों को धमकी दी गई है। बोकारो में BMW शोरूम में बंबकी की गई थी। हालांकि पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पुलिस मामले की जांच करते हुए खुलासा करेगी। हाल ही में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और झरिया विधायक रागनी सिंह के द्वारा सवाल खड़े किए गए थे। की आखिर किसके संरक्षण में प्रिंस खान विदेश में बैठ कर घटना को अंजाम दे रहा हैं। हालांकि विभागीय मंत्री ने यह आश्वाशन दिया था कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा, चुन चुन कर सब को गिरफ्तार किया जाएगा। अब इंतजार है झारखंड पुलिस की अगली कार्रवाई पर की पुलिस प्रिंस खान के गिरोह को रोकने के लिए क्या कुछ कसम उठाती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *


