सदन में C.P. सिंह ने कसा तंज, भड़के इरफान अंसारी
- Nexsus18 News
- 14 Mar, 2026
पूरी वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
सदन में C.P. सिंह ने कसा तंज, भड़के इरफान अंसा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सी.पी. सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर तंज भरी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि वह वर्षों से सी.पी. सिंह को जानते हैं और हमेशा उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में सम्मान और मार्गदर्शन देने वाला व्यक्ति मानते रहे हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि जिस तरह का सम्मान सी.पी. सिंह को मिलना चाहिए, वह भारतीय जनता पार्टी में उन्हें मिलता नहीं दिख रहा है, जिसे देखकर उन्हें दुख होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सवर्ण समाज से आने की वजह से उन्हें वह जगह नहीं दी जा रही, जिसके वह हकदार हैं। अपने बयान में अंसारी ने यह भी कहा कि सी.पी. सिंह को नेता प्रतिपक्ष या प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद मिल सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि जहां सम्मान न मिले, वहां रुकने का क्या अर्थ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *


